भारत

कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटों में 3,205 नए केस आए

jantaserishta.com
4 May 2022 8:48 AM IST
कोरोना ब्रेकिंग: 24 घंटों में 3,205 नए केस आए
x

Corona Cases in India: कोरोना के नए XE वैरिएंट के खतरे के बीच आज नए मामलों में 24 फीसदी का उछाल आया है. बुधवार को देश में कोरोना के 3,205 नए मामले दर्ज किए गए. ये मंगलवार की तुलना में 24.8 फीसदी अधिक हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीज 19 हजार के पार हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 31 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 4 करोड़ 30 लाख 88 हजार 118 केस आ चुके हैं और 5 लाख 23 हजार 920 लोगों की मौत हुई है.

इन 5 राज्यों में आए सबसे ज्यादा केस
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 5 राज्य आगे हैं. 1,414 मामले दिल्ली. 505 मामले हरियाणा, 331 केस उत्तर प्रदेश, 296 मामले केरल और 182 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story