
नई दिल्ली. देश में सबसे ज्यादा कोरोना (Corona) के मामले मुंबई (Mumbai) में हैं. अब मुंबई के बाद जेलों में भी कोरोना विस्फोट होने लगा है. मुंबई जेल के बाद अब कल्याण (Kalyan) के आधारवाड़ी जेल (Aadharwadi Jail) में 32 कैदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इसके अलावा 3 स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस तरह ठाणे के कल्याण इलाके में स्थित आधारवाड़ी जेल में कुल 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. पॉजिटिव लाए गए लोगों को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. इससे पहले कल मुम्बई की आर्थर रोड जेल में 30 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





