भारत

भारत-पाक सीमा के पास आया भूकंप

jantaserishta.com
14 Aug 2023 2:58 PM IST
भारत-पाक सीमा के पास आया भूकंप
x
कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार को 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप सुबह 8:47 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जिले के खावड़ा क्षेत्र के भीतर, इंडिया ब्रिज के ठीक आगे, बीएसएफ युद्ध स्मारक के आसपास था।
गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) की रिपोर्ट से पता चलता है कि भूकंप 15 किमी की गहराई पर आया। इसका केंद्र खावड़ा से लगभग 20 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। बता दें कि भूकंपीय घटनाओं की ट्रैकिंग करने वाली संस्था आईएसआर क्षेत्र में पृथ्वी की गतिविधियों की निगरानी और विश्लेषण करने में सबसे आगे रहता है।
इसके पहले 3 जुलाई को भी रापर शहर में 3.4 तीव्रता का झटना महसूस किया गया था। इस भूकंप का केंद्र चोबारी गांव से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। यह वही गांव है जिसने 2001 में इस क्षेत्र में आए खतरनाक भूकंप का खामियाजा भुगता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story