भारत
ग्रामीण के घर से 32 लाख रुपए की राशि बरामद, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
5 Nov 2025 6:21 PM IST

x
पुलिस इस राशि के राजनीतिक संबंधों को लेकर जांच कर रही है.
जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले यानी बुधवार को जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर एक ग्रामीण के घर से 32 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की गई है। पुलिस इस राशि के राजनीतिक संबंधों को लेकर जांच कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि झाझा थाना के अंतर्गत ग्राम-रजला कला निवासी महेंद्र यादव के घर में भारी मात्रा में नकद राशि है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई की तो उनके घर से 32.42 लाख रुपए बरामद किए गए।
झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार ने बताया कि महेंद्र यादव द्वारा उक्त राशि के स्त्रोत का कोई उचित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिसके पश्चात उक्त राशि को विधिवत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव की पत्नी एक आशा कार्यकर्ता हैं, जबकि वे खुद भजन-कीर्तन का काम करते हैं। इतनी बड़ी राशि उनके घर से मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह मामला राजनीतिक फंडिंग या आगामी चुनावी गतिविधियों से जुड़ा है। हालांकि, अब तक किसी राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 सीटों में से 121 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





