भारत

32 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, आगे की जांच का जिम्मा अब SIT को

Nil dhankar
9 Dec 2025 6:30 AM IST
32 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, आगे की जांच का जिम्मा अब SIT को
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। यूपी सरकार ने कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामलों की जांच के चलते अब SIT बना दी है. इस दौरान यूपी में 3.5 लाख बोतलें जब्त की गई हैं, जबकि 32 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पता चला है कि सुपर-स्टॉकिस्टों का नेटवर्क नेपाल से बांग्लादेश तक फैला हुआ है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कोडीन-आधारित कफ सिरप और अन्य दवाओं की अवैध स्टोरेज और सप्लाई की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाने का ऐलान किया है. यह कार्रवाई राज्य के पांच जिलों में चल रहे इस रैकेट को तोड़ने के मकसद से की गई है. सरकार ने साफ कहा कि कोडीन सिरप से राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है. मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए उच्चस्तरीय जांच टीम बनाई गई है.

यूपी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर IG-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में SIT बनाई जा रही है. यह टीम पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी. इस SIT में FDSA यानी फूड एंड ड्रग सेफ्टी अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल होंगे. सरकार ने कहा कि पूरे ऑपरेशन की जांच तेज और गहन होगी. सरकार के मुताबिक, SIT लगातार चल रही जांच की समीक्षा करेगी और आरोपियों से मिली जानकारी को जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी. टीम को सभी वित्तीय लेन-देन खंगालने का भी जिम्मा दिया गया है. कोडीन सिरप के अवैध करोबार से जुड़े हर लिंक को ट्रेस किया जाएगा.

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि अब तक की जांच में “सुपर स्टॉकिस्ट” स्तर पर बड़ी तस्करी का नेटवर्क सामने आया है. अत्यधिक नियंत्रित कोडीन-आधारित सिरप को नशे के रूप में सप्लाई किया जा रहा था. यह नेटवर्क राज्यभर में फैल चुका था, जिसकी जड़ें अब तेजी से उजागर हो रही हैं. जांच के दौरान पांच बड़े सुपर-स्टॉकिस्ट चिन्हित किए गए, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है. इनमें वाराणसी के भोला जायसवाल (शुभम जायसवाल के पिता), सहारनपुर के विभोर राणा और गाजियाबाद के सौरभ त्यागी शामिल हैं. बाकी दो पर कार्रवाई जारी है और कई जगहों पर छापेमारी हो रही है.


Next Story
null