
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 10 जनवरी 2021 को जिले में 50 कोविड मरीज ही सक्रिय थे। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दो दिनों में 44 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिन्ताएं बढ़ने लगी हैं। संक्रमित सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





