भारत

CORONA VIRUS: 24 घंटे में मिले 31 नए कोविड मरीज, कुल संख्या पहुंची 302

jantaserishta.com
10 April 2023 10:47 AM IST
CORONA VIRUS: 24 घंटे में मिले 31 नए कोविड मरीज, कुल संख्या पहुंची 302
x

फाइल फोटो

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। 24 घंटे में यहां कोरोना के 31 नए केस सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। 11 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग ट्रेसिंग ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग पर काम कर रहा है। नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्प डेस्क के अलावा अलग से फीवर ओपीडी चलाने के लिए कहा गया है। साथ ही लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना की जांच के लिए कहा गया है। वर्तमान में एक हजार की जांच रोजाना की जा रही है। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने अपील की कि लोग भीड़ भाड़ इलाकों में कम जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार एल-1 और चार एल-2 स्तर के अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। सेक्टर 39 स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के तृतीय तल पर कोविड डेडिकेटेड वार्ड तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story