3000 लीटर देशी शराब जब्त, शराब भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से हाल के दिनों में हुई मौतों के बाद पुलिस चौकस हो गयी है. पंचायत चुनाव में शराब की बढ़ी खपत और मांग को देखते हुए यहां के दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण किया जा रहा था. सरकार की किरकिरी के बाद जिला पुलिस ने बुधवार को दामोवृति गांव के चंवर में छापामारी कर लगभग 3,000 लीटर निर्मित देशी शराब और अर्द्धनिर्मित शराब को जब्त कर उसे नष्ट किया. साथ ही यहां शराब निर्माण करने वाली तमाम भट्ठियों को भी ध्वस्त किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





