भारत

साल 1993: प्रधानमंत्री मोदी की 30 साल पुरानी फोटो हुई वायरल, एक क्लिक में देखें

jantaserishta.com
3 May 2022 7:29 PM IST
साल 1993: प्रधानमंत्री मोदी की 30 साल पुरानी फोटो हुई वायरल, एक क्लिक में देखें
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं. इस दौरे के दूसरे दिन वो डेनमार्क पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी समकक्ष फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की. बता दें कि यह पीएम मोदी की इस साल की पहली विदेश यात्रा है. इस यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी सोमवार को बर्लिन पहुंचे थे. बर्लिन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ.

इस बीच पीएम मोदी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. यह नरेंद्र मोदी की तीस साल पुरानी फोटो है. 30 साल पहले ही वह जर्मनी गए थे. तब वो पीएम नहीं थे. उस वक्त नरेंद्र मोदी भाजपा के कार्यकर्ता थे और US से लौटते वक्त जर्मनी पहुंचे थे.
30 साल पुराने मोदी की तस्वीर में वे काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. यह वायरल फोटो साल 1993 की है. उस वक्त मोदी जी नीली जैकेट और सफेद शर्ट में जेब में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं.
पीएम मोदी के इस बार के दौरे पर प्रवासी भारतीयों के बीच उनका गजब का क्रेज देखने को मिला. अधिकांश भारतीय उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखे. साथ ही जब उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच संबोधन दिया तब तो भारत माता की जय के नारों से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा.
PM मोदी का यह दौरा 4 मई तक रहेगा. सबसे आखिर में पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में मोदी युक्रेन को लेकर चर्चा कर सकते हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story