भारत

मार्केट स्थल की 30 दुकानें जलकर राख, सुबह-सुबह लगी आग

Nil dhankar
25 April 2023 7:41 AM IST
मार्केट स्थल की 30 दुकानें जलकर राख, सुबह-सुबह लगी आग
x

दिल्ली। दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में मंगलवार तड़के आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग में चार स्थाई और 20 अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौजूद हैं. अभी आग की वजह का पता नहीं लग पाया है.

बताया जा रहा है कि सरोजिनी मार्केट में आग मंगलवार तड़के 2.21 बजे लगी. इसमें करीब दो दर्जन स्थाई और अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं. बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों की वजह से लगी. फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story