सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षणः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि अगर गोवा में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सरकारी कोष से 500 करोड़ रुपये रोजगार सृजन के लिए जारी किए जाएंगे और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा. 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा के नुवेम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों के आवंटन में होने वाले 'घोटालों' पर लगाम लगाने के लिए एक कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया जाएगा. गोवा के लिए रविवार को जारी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए प्रियंका ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





