भारत
इस हसीना के जाल में फंसे 30 लोग, 6 मोबाइल बरामद, गिरोह ऐसे करता था वारदात
jantaserishta.com
30 March 2024 8:19 AM IST

x
ज्यादातर चैट डिलीट.
नोएडा: नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवकों से दोस्ती करने के बाद ठगी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह बीते दो साल से सक्रिय था। आरोपियों ने अब तक 30 लोगों के साथ ठगी और धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है।
सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक ने शिकायत की कि उसकी फेसबुक के जरिये नागर परी नाम की युवती से दोस्ती हुई। युवती ने उसे 14 मार्च को मिलने के लिए सेक्टर-62 में बुलाया। जब वह पहुंचा तो वहां एक युवती और दो लड़के थे। तीनों ने जबरन उसका मोबाइल ले लिया और मारने का भय दिखाकर खाते से 17 हजार 120 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जिस नंबर पर रकम ट्रांसफर हुई थी, पुलिस ने उसे ट्रेस कर एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद गिरोह के सभी सदस्य हत्थे चढ़ गए।
एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी अभिषेक शर्मा गिरोह का सरगना है। खोड़ा का फिरोज, दिल्ली का शशिपाल और न्यू अशोक नगर की शिवानी गिरोह की सक्रिय सदस्य है। गिरोह के सदस्य दो प्रकार से धोखाधड़ी करते थे। शिवानी ने 30 से अधिक लड़कियों के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आइडी बना रखी थीं। वह फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर युवकों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजती थी। जैसे ही युवक प्रस्ताव को स्वीकार करता तो शिवानी बदले नाम से अश्लील बातें करनी शुरू कर देती।
वह कभी-कभी युवक से प्यार करने का नाटक भी करती। दोस्ती प्रगाढ़ होने के बाद शिवानी युवक को मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाती। युवक वहां पहुंचता तो अभिषेक, फिरोज और शशिपाल वहां मौजूद मिलते। अभिषेक युवक का मोबाइल और पर्स छीन लेता। वह मोबाइल से रुपये ट्रांसफर कर लेता। विरोध करने पर युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही जाती।
युवक से छीने गए मोबाइल को फिरोज दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बेहद कम दामों में बेच देता था। ठगी और धोखाधड़ी से, जो रकम मिलती है, उसे आरोपी आपस में बांट लेते थे। युवती कई बार बातचीत की अश्लील ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग को वायरल करने की बात कहकर युवकों से जबरन वसूली करती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी से हासिल 14,500 रुपये और छह मोबाइल बरामद किए हैं।
युवती शिवानी एक निजी कॉलेज से बीए कर रही है। अभिषेक पहले एक नामी कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। अन्य दोनों आरोपी दसवीं और 12वीं पास हैं। शिवानी और अभिषेक की दोस्ती करीब सात साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों ने ठगी करने का एक गिरोह बनाया। यह गिरोह मेवात गिरोह की तरह ठगी करता है, लेकिन अपराध करने का तरीका मेवात गिरोह से थोड़ा अलग है।
शिवानी के मोबाइल में 50 से अधिक नंबर और फेसबुक आइडी ऐसी मिली हैं, जो ब्लॉक हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि जो आईडी ब्लॉक हैं। गिरोह के शातिरों ने उनके साथ भी ठगी की है। ज्यादातर चैट शिवानी ने डिलीट कर दी है, जिसे पुलिस फिर से रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
Tagsनोएडा पुलिसनोएडानोएडा सेक्टर-58 पुलिसठगीलूटपाटNoida PoliceNoidaNoida Sector-58 PoliceFraudRobbery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





