
x
DEMO PIC
अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रायचूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रायचूर जिले के रेकलामराडी गांव में दूषित पानी पीने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 30 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों को रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और अरकेरा और देवदुर्गा के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोग ग्राम पंचायत के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस ने भी गांव का दौरा किया, और अधिकारियों ने पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीने के पानी में गंदा पानी मिला हुआ था। अधिकारी सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। इससे पहले जून 2022 में रायचूर शहर में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 23 बच्चों सहित 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। तत्कालीन सीएम बसवराज बोम्मई ने दूषित पानी पीने से मरने वाले तीन व्यक्तियों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। रायचूर जिला राज्य के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





