भारत

BJP विधायक के खिलाफ एकजुट हुए 30 अफसर, जानें मामले में लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
29 May 2022 9:20 AM IST
BJP विधायक के खिलाफ एकजुट हुए 30 अफसर, जानें मामले में लेटेस्ट अपडेट
x

गुवाहाटी: असम के कछार जिले के 30 अधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक ज्ञापन सौंपा है. इन सभी अधिकारियों ने सीएम से एक बीजेपी के विधायक की शिकायत की है. 30 अफसरों ने हस्ताक्षर कर सौंपे ज्ञापन में कहा कि बीजेपी MLA कौशिक राय का व्यवहार ठीक नहीं है. साथ ही आरोप लगाया है कि विधायक ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. उनका अपमान करते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें धमकी भी देते हैं.

अधिकारियों ने अपनी शिकायत में कहा कि भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत ड्यूटी पर एक प्रखंड विकास अधिकारी ( Block Development Officer) को लापरवाही करने पर पीटा जाना चाहिए.
साथ ही उन्होंने असम सिविल सेवा कैडर की अखंडता पर सवाल उठाया. अधिकारियों ने कहा कि विधायक ने कथित रूप से सर्किल ऑफिसर्स पर हमला किया. साथ ही उन्हें चावल चोर कहा.
30 अधिकारियों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि भाजपा विधायक ने अंचल अधिकारी दीपांकर नाथ को पीटने की बात कही. साथ ही अधिकारियों पर कई अपमानजनक टिप्प्णी भी की. आरोप है कि विधायक ने इस दौरान असंसदीय भाषा का भी इस्तेमाल किया. इस वजह से वह काफी आहत हैं. विधायक की ओर से किया गया व्यवहार काफी निराशाजनक है. इसका अधिकारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story