
x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: कर्नाटक में जेलों के भीतर अवैध गतिविधियों और प्रतिबंधित सामग्रियों पर नकेल कसते हुए प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। इसी कड़ी में डीजीपी (कारागार) आलोक कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की है।
डीजीपी (कारागार) आलोक कुमार ने बताया कि बेंगलुरु स्थित परप्पना अग्रहार केंद्रीय कारागार में देर रात चलाए गए ऑपरेशन में रिकॉर्ड 30 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। डीजीपी ने इस सफल तलाशी अभियान के लिए एसपी अंशु कुमार और जेलर शिवकुमार को सराहा और पूरी टीम के लिए 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की।
डीजीपी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में गुरुवार देर रात चलाए गए ऑपरेशन में 30 मोबाइल फोन जब्त किए गए। एसपी अंशु कुमार और जेलर शिवकुमार ने सर्च टीम का नेतृत्व किया। सर्च टीम को 30 हजार रुपए का इनाम।"
एक अन्य पोस्ट में डीजीपी ने लिखा, "जेल परिसर के अंदर गैर-कानूनी सामान के खिलाफ हमारा सर्च ऑपरेशन पूरे राज्य में जारी है। पिछले 36 घंटों में कालाबुर्गी में 10 मोबाइल फोन और 4 सिम, मैंगलोर में 6 फोन, बल्लारी में 4 फोन, शिमोगा जेल में 3 फोन और 4 सिम जब्त किए गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा।"
इससे पहले, 17 दिसंबर को एक कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया था कि पिछले 36 घंटों में कई जेलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जेल परिसरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और मादक पदार्थ जब्त किए गए।
आलोक कुमार ने 'एक्स' पोस्ट में कहा था कि पिछले 36 घंटों में चलाए गए स्पेशल अभियान के दौरान, बेंगलुरु जेल से 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि इसी तरह, मैसूर जेल से 9 फोन और 11 सिम कार्ड और बेलगावी से 4 फोन और 366 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जो बाहर से जेल में फेंका गया था। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 फोन और विजयपुरा जेल से 1 फोन जब्त किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





