
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़ 30 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शराब कारोबारी विनोद शिवहरे का मुनीम आसाराम कुशवाह बुधवार को ऑफिस से 30 लाख रुपए बैग में रखकर एक्टिवा से बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही मुनीम इंदिरा कॉलोनी से गुजर रहा था, तभी कॉलोनी के कॉर्नर पर घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर मुनीम की एक्टिवा को रोका और फिर एक्टिवा में आगे की तरफ रखे 30 लाख रुपए से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।
लूट कांड के बाद मुनीम ने शराब कारोबारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया है कि कारोबारी का मुनीम एक्टिवा वाहन में पैर के पास बैग रखे हुए था, जिसे आरोपियों ने लूट लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के हाथ घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं, जिनमें कुछ बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं लेकिन यह अभी तय नहीं हो पाया है कि लूट कांड में दो बदमाश थे या उससे ज्यादा।
फिलहाल पुलिस बदमाशों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं शहर में नाकाबंदी भी की गई है।। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पूरे इलाके और मुनीम के मूवमेंट की रेकी कर रखी थी इसके बाद वादा को अंजाम दिया गया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी। शराब कारोबारी से हुई लूट की वारदात के बाद शहर में पुलिस जगह-जगह सघन तलाशी अभियान चलाए हुए है। सड़कों से गुजर रहे वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।
Tagsग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 30 लाख की लूटग्वालियर30 लाख की लूट30 lakhs looted from the accountant of a liquor businessman in GwaliorGwalior30 lakhs looted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





