भारत

30 किलो गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 Aug 2023 4:25 PM IST
30 किलो गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार
x
जब्त ड्रग्‍स की कीमत विदेशी बाजार में लगभग 15 लाख रुपये है.
गुवाहाटी: असम पुलिस ने शनिवार को गुवाहाटी में तीन संदिग्‍ध ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्‍जे से 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस टीम ने शहर के खानापारा इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा, "जब्त ड्रग्‍स की कीमत विदेशी बाजार में लगभग 15 लाख रुपये है।"
पुलिस ने आगे दावा किया कि नशीले पदार्थों का जखीरा बांग्लादेश सीमा के पास करीमगंज जिले से कामरूप में बैहाटा चारियाली तक ले जाया जा रहा था। एसटीएफ के एक बयान में कहा गया, "पकड़े गए व्यक्तियों और जब्त गांजा को कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच करने के लिए गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story