भारत
एयरपोर्ट पर 30 करोड़ की घड़ियां मिली, तस्कर के घर पर भी पड़ा छापा
jantaserishta.com
23 July 2023 10:22 AM IST

x
मचा हड़कंप.
कोलकाता: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कोलकाता हवाईअड्डे पर 30 करोड़ रुपये की घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हवाईअड्डे पर तस्कर के पास से ग्रेबेल फोर्से ब्रांड की महंगी घड़ी बरामद हुई। इसके बाद तस्कर के घर छापेमारी की गई। जिसमें ग्रेबेल फोर्से, पर्नेल, लुई वुइटन, एमबीएंडएफ, मैड, रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट, रिचर्ड मिल जैसे विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों की 34 हाई-एंड घड़ियां बरामद हुईं।
अधिकारी ने कहा कि इनमें से अधिकांश घड़ियां असाधारण रूप से हाई वैल्यू (अधिक कीमत) की लिमिटेड एडिशन वाली घड़ियां हैं। मार्केट में सभी घड़ियों की कुल कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी सिंगापुर से कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचा था। डीआरआई मुंबई जोनल टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अपने आवासीय परिसर में विदेशी मूल की 34 से अधिक तस्करी की गई हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां हैं। एक इनपुट से पता चला कि उक्त व्यक्ति विदेश में था और विदेशी मूल की कुछ और हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां लेकर भारत लौट रहा है।
अधिकारी ने कहा कि घड़ियों को सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना देश में तस्करी कर लाया जाना था। खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, उक्त व्यक्ति को सिंगापुर से वापस आते समय कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका गया और उसके कब्जे से एक महंगी ग्रेबेल फोर्से ब्रांड की घड़ी बरामद की गई। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। सामान के माध्यम से व्यक्तियों द्वारा घड़ियों के आयात पर सामान नियमों के अनुसार 38.5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है, जिसकी आरोपी ने चोरी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





