भारत

3 यूट्यूबर गिरफ्तार...प्रैंक के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को टच करने का आरोप

Admin2
27 Feb 2021 1:14 PM GMT
3 यूट्यूबर गिरफ्तार...प्रैंक के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को टच करने का आरोप
x
बड़ी खबर

मुंबई। पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसा केस दर्ज किया है, जिसमें कुछ लड़के जो कि फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं। ये लोग कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है और उसके बाद उन्हें यूट्यूब और सोशल मीडिया में अपलोड किया जाता है।

मुंबई पुलिस के अनुसार ये लोग प्रैंक के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से टच किया जाता है, इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है। अनुमान है कि इन चैनल ऑपरेटर्स को इससे कम से कम 2 करोड़ की आमदनी हुई है।

Next Story