भारत
डेम घूमने गए 3 युवकों की पानी में डूबने से मौत, 100 फीट ऊपर से गिरने पर गई जान
Nil dhankar
12 Sept 2021 2:28 PM IST

x
एमपी। राजधानी भोपाल के हलाली डेम में दर्दनाक हादसा हुआ है। नहाने के दौरान कुंड में गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों की लाश बरामद की है। वहीं एक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार ख़ामखेड़ा चौकी इलाके का मामला है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक घूमने के लिए हलाली डेम पहुंचे थे, इस दौरान तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए। डेम के पास बने कुंड में गिरने से तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो युवकों के शव को बाहर निकले। जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
दर्दनाक ख़बर
— Shubham Gupta (@shubhjournalist) September 12, 2021
भोपाल से हलाली डेम घूमने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई
कुंड में लगभग 100 फीट ऊपर से गिरने के कारण 3 लोगों कि मौत हुई
अब तक दो की डेड बॉडी मिली एक की तलाश अब भी जारी pic.twitter.com/ivcHlKrKdt
Next Story





