भारत

नगर निगम के कर्मचारी को 3 युवकों ने मारा चाकू, हालत गंभीर

Admin2
16 May 2021 9:56 PM IST
नगर निगम के कर्मचारी को 3 युवकों ने मारा चाकू, हालत गंभीर
x
जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखडं। नगर निगम द्वारा गौलारौखड़ में संचालित शवदाह गृह में कार्यरत एक कर्मचारी ने तीन युवकों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बकरा मार्केट राजपुरा निवासी दीपू पुत्र अतर सिंह रविवार को सुबह गौलारौखड़ स्थित शवदाह गृह में काम करने जा रहा था। इसी बीच, तीन युवकों ने आकर उसे चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि आरोपी चंदू, कांदू, पिलिया, गुड्डो के पुत्र और अन्य परिजन इससे पहले शवदाह गृह जाकर वहां के सभी कर्मचारियों को मारने की धमकी देकर गए थे। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि तीनों आरोपियों चंदू, कांदू, पिलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को जांच में लगा दिया गया है।

Next Story