भारत

आश्रम के कुंड में 3 युवकों की मौत, गणपति विसर्जन के वक्त डूबे

Nilmani Pal
29 Sept 2023 7:14 AM IST
आश्रम के कुंड में 3 युवकों की मौत, गणपति विसर्जन के वक्त डूबे
x
बड़ा हादसा

मैनपुरी। वैसे तो हमारे देश में गणपति बप्पा के विराजमान होने पर अलग ही धूम दिखाई देती है. देश के साथ-साथ मायानगरी मुंबई हो, या फिर दिल्ली हो, हर जगह लोग गणपति मय हो जाती है…हर कोने में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देती है.10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान हर कोई भगवान के दर्शन करना चाहता है.

वहीं मैनपुरी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मूर्ति विसर्जन में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई. महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में 4 युवक डूब गए. इस घटना को लेकर जानकारी दी जा रही है कि 3 युवकों की मौत हो गई है.वहीं 1 युवक की हालत गंभीर है. जिनका इलाज जारी है. ये पूरी घटना महर्षि मार्कंडेय आश्रम बिधूना के पास की है.


Next Story