भारत

कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 युवकों की मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

jantaserishta.com
13 Sept 2024 3:56 PM IST
कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 युवकों की मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गया: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ये सभी युवक एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के चकसेव गांव में पहले एक युवक कुएं की सफाई करने उसमें उतरा था। कुछ ही देर में जब उसका दम घुटने लगा, तब दूसरा युवक उसके बचाव में कुएं उतर गया। जब दूसरे युवक को भी अंदर सांस लेने में दिक्कत होने लगी तब तीसरे युवक ने भी कुएं में छलांग लगा दी।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को कुएं के अंदर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वजीरगंज के थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ने बताया कि सभी मृतक चकसेव गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान ललन कुमार, सुभाष कुमार और चिंटू तिवारी के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुआं काफी गहरा है और उसमें पानी कम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story