भारत

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

Shantanu Roy
28 March 2024 5:11 PM IST
सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
x
सिरोही। थाना क्षेत्र के सुराणा सरहद में रविवार को दो सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस जानकारी के अनुसार सुराणा सरहद में रविवार शाम करीब 4 बजे सियावट से सुराणा की तरफ जा रहे थ्री व्हीलर टेम्पो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। टेम्पो में सवार दासपां निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र विशनसिंह राजपूत की मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मृतक के भाई रमेशसिंह पुत्र विशनसिंह रावना राजपूत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि टेम्पो में उसका भाई जितेन्द्रसिंह पुत्र विशनसिंह रावणा राजपूत दासपा, गुलाबसिंह पुत्र दलपत सिंह, अर्जुनसिंह पुत्र हडमतसिंह पारिवारिक काम से दासपा से सुराणा जा रहे थे।

इस दौरान सुराणा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रहे ट्रक के चालक विक्रमसिंह पुत्र मुलसिंह राजपूत निवासी हुसंगसर बीकानेर ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो में सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को एम्बुलेंस की सहायता से सायला स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जितेन्द्रसिंह को मृत घोषित किया। वहीं अर्जुनसिंह पुत्र हड़मतसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। सुराणा सरहद में सडक़ हादसे में युवक की जान गई। युवक सडक़ को पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने युवक को चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई गलबाराम पुत्र पदमाराम मेघवाल निवासी सुराणा ने सायला पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर बताया की रविवार शाम घर पर था। इस दौरान उसे मादाराम मेघवाल ने फोन पर सूचित किया कि प्रार्थी के भाई पारसाराम का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पारसाराम घायल अवस्था में सडक़ पर पड़ा था। निजी वाहन की सहायता से घायल को सुराणा स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी वाहन की सहायता से भीनमाल ले जाने के दौरान उसे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Next Story