भारत
प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची का यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 Aug 2026 11:03 AM IST

x
चॉकलेट का लालच दिय.
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके के एक स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार गलत टच किया था। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची का यौन शोषण किया था। पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक 'बैड अंकल' के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार का लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल में कैब चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया।
आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची के बाथरूम जाते समय उसका पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ गलत जगह पर टच किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट इलाके में एक नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया। लड़की ग्रेटर नोएडा से बस में बैठकर दिल्ली पहुंची थी। आरोप है कि रात के समय ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





