भारत

गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
23 Dec 2024 4:33 PM IST
गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर कोटपूतली के किरतपुरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी. चेतना मामक तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. सूचना मिलते ही सरुंड थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया.
घटना दिल्ली-जयपुर हाईवे से 10 किलोमीटर अंदर बढ़ियाली ढाणी की है. दरअसल, बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पाया कि बच्ची बोरवेल में गिर गई है. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. बताया जा रहा है कि चेतना के पिता भूपेंद्र चौधरी ने दो दिन पहले बोरवेल से प्लास्टिक का पाइप निकाला था, लेकिन बोरवेल को ढंकने की जगह खुला छोड़ दिया गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही सरुंड थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा. बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप डाला गया है और पास में खुदाई कर बच्ची को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है. घटना ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर दिया है और प्रशासन ने ऐसे खुले बोरवेल्स को लेकर चेतावनी जारी की है. बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story