भारत
मकान का छज्जा और दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
23 Sept 2023 1:30 PM IST

x
पटना: बिहार के नालंदा और बांका जिले में मकान का छज्जा गिरने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओ में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, राज्य भर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में सौदागर पासवान के पुराने मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी और बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी है। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
इधर, बांका जिला के शंभूगंज में भट्ठाचक मजगांय गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। इस घटना में रामबदन की पत्नी फूलन देवी की मौत हो गई। करीब आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





