भारत

3 महिलाओं की मौत, देवी दर्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Nilmani Pal
2 Jan 2022 10:24 AM GMT
3 महिलाओं की मौत, देवी दर्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा
x
बड़ा हादसा

एमपी। मन्दसौर जिले में शामगढ़ के बास तोलाखेड़ी गांव में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। दो बहनें और उनकी बहू एक देवस्थल के दर्शन करने के लिए चंबल नदी को पार कर रही थीं कि अचानक वे डूब गईं। तीनों के शवों को रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और पूरा ग्राम शोक में डूब गया। रविवार दोपहर को मन्दसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा चौकी में आने वाले गांव तोलाखेड़ी गांव में बड़ा हादसा हुआ। यहाँ नदी पार कर दर्शन करने जा रही तीन महिलाएं नदी में डूब गई। जानकारी आसपास मौजूद लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत नज़दीकी थाने संपर्क किया। मौके पर पहुँची पुलिस और ग्रामीणों के छानबीन करने के कुछ देर बाद तीनों महिलाओं के शव नदी से बरामद हुए। बताया जा रहा है कि महिलाएं नदी पार कर बर्डिया ऊंचा गांव में स्थित किसी मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक दोनो बहनों का मायका भी बर्डिया ऊंचा गांव में ही है।

हादसे में तीन महिलाओं की दुःखद मृत्यु हो गई है जो कि एक ही परिवार से हैं। ग्राम तोलाखेड़ी की रहने वाली सगी बहनें मोहन बाई पति गोपाल धनगर और रामी बाई पति रमेश धनगर दोनो की उम्र करीब 55 वर्ष के साथ घटना में बहु कारी बाई पति गोवर्धन धनगर उम्र करीब 32 वर्ष की मौत हुई है। पुलिस ने शवो का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुःखद हादसे में कई ग्रामीणों ने डूबती महिलाओं को बचाने के प्रयास किये थे। महिलाओं को ढूंढने के दौरान तीनो के शव ही रेस्क्यू के दौरान बरामद हो पाए। ऐसे में एक ही गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत होने पर गांव में मातम पसर गया है।


Next Story