भारत

OMG! महिला को घूरकर देखने पर 3 की हत्या की गई, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Oct 2022 3:42 PM IST
OMG! महिला को घूरकर देखने पर 3 की हत्या की गई, जानें पूरा मामला
x
DEMO PIC 
वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
दमोह (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला को घूर कर देखने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में जगदीश पटेल और उसके पड़ोसी घमंडी अहिरवार के बीच गाली गलौज हुआ। पटेल परिवार का आरोप था कि अहिरवार परिवार का सदस्य उसके घर की महिला को घूरकर देखता है। गाली गलौज हुआ, जिस पर जगदीश और उसके परिवार के सदस्यों ने घमंडी के परिवार के परिवार के सदस्य पर गोली चला दी, इसमें घमंडी परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के अनुसार इस घटना में घमंडी उसकी पत्नी रामप्यारी और बेटे मानक लाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक बेटा बबलू गंभीर रूप से घायल है।
पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जगदीश पटेल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कर लिया गया है, सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story