
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 36 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स कोलकाता में स्थित गैर-रजिस्टर्ड फर्म में काम कर रहा था। मृतक की पहचान अमित रंजन चटर्जी के तौर पर हुई है। इस मामले में कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, चटर्जी को शनिवार रात 6 युवकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने एमआर बांगुर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को बताया कि वह एक एक्सीडेंट में घायल हो गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से पीड़ित को लगी चोटें देखने के बाद संदेह हुआ। घायल व्यक्ति को इलाज के दौरान बचाया नहीं जा सका, उसने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया।
रीजेंट पार्क पुलिस स्टेशन के ऑफिसर ने बताया, 'हॉस्पिटल अथॉरिटी ने हमें इसकी जानकारी दी। अस्पताल के स्टाफ ने सोमनाथ चक्रवर्ती नाम के शख्स को पकड़कर रखा था, जबकि पांच लड़के वहां से भाग गए। चक्रवर्ती को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आपसी झगड़े के बाद चटर्जी के साथ काम करने वाले लड़कों ने ही उसे पीट-पीटकर मार डाला।'
पीड़ित बीरभूम जिले का रहने वाला था। वह पिछले 9 महीनों से प्राइवेट फर्म में काम कर रहा था। यह फर्म लोगों को लोन मुहैया कराता था। वह करीब 2 साल पहले कोलकाता आया था और कुडघाट इलाके में रह रहा था। कंपनी के मालिक सुमन मंडल ने बताया कि चटर्जी ने लोगों से फर्म के नाम पर करीब 3 लाख रुपये लिए थे। उसने ये पैसे कंपनी के अकाउंट में जमा ही नहीं किए। जब इसे लेकर हमने उससे बात की तो लड़ाई शुरू हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





