भारत

3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाते थे निशाना

jantaserishta.com
23 Feb 2023 10:06 AM IST
3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाओं को बनाते थे निशाना
x
कब्जे से लूटे गये मोबाइल फोन बरामद.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना बीटा-2 पुलिस ने 3 शातिर लुटेरे 1.अजय पुत्र करण शर्मा निवासी कठेहरा मोड, शिव वाटिका, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर 2.उपदेश पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम कैमराला, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर व 3.आशीष पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम भूडिया, थाना धौलाना, हापुड़ वर्तमान पता तुलसी विहार कॉलोनी, राज कुमार का मकान, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के ओमेक्स मॉल गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गये 2 मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी अभियुक्त शातिर किस्म के मोबाइल फोन लुटेरे हैं। जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर, राह चलते व्यक्तियों खासकर महिलाओं से मोबाइल फोन लूटकर भाग जाते हैं।
इन अभियुक्तों ने दिनांक एक के बाद एक कई मोबाइल लूट की हैं। ये लोग बाइक पर सवार होकर पीछे से आकर, फोन पर बात करते समय महिलाओं का मोबाइल फोन लूट कर उन्हे धक्का देकर मौके से भाग जाते थे। इन बदमाशों में से एक अजय को फरवरी 2019 में लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये जमानत पर बाहर आकर फिर लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story