भारत
3 शातिर पशु चोर गिरफ्तार, है गैंग, पुलिस ने चोरी हुई दो भैंसों को किया बरामद
jantaserishta.com
26 Aug 2024 9:10 AM IST

x
बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने चोरी हुई दो भैंसों को बरामद कर लिया है. जिले के अलग-अलग इलाकों में दो भैंसों और एक लवारे की चोरी हुई थी. पुलिस ने पशुओं को बरामद करते हुए तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन भैंसों को बरामद करने के बाद पुलिस थाने में लाकर रखा गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर के फतेहपुर थाने में बीते 20 और 22 अगस्त को पशु चोरी के दो मामले दर्ज किए गए थे. इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं. 25 अगस्त को दोनों मुकदमों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. इन आरोपियों ने बताया कि उनका छह लोगों का गैंग है, जो पशु चोरी करता है. बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी.
यूपी में भैंस चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान की सात भैंसें चोरी हुई थीं, जिसने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि उनकी भैंसों की तलाश में केवल पुलिसकर्मी ही नहीं मजिस्ट्रेट, तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक जुटे हुए थे और इसमें क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था. इस तलाश अभियान का नेतृत्व खुद रामपुर की तत्कालीन एसपी कर रही थीं. आखिरकार आजम खान की भैंसों को खोज लिया गया था.
आजम खान के बाद साल 2017 में सीतापुर के हरगांव से बीजेपी विधायक और वर्तमान में मंत्री सुरेश राही की दो भैंसें भी गायब हो गई थीं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमों ने कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया था और बाद में उन्हें बरामद कर लिया गया. सुरेश राही वर्तमान में यूपी के कारागार राज्यमंत्री हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





