भारत

3 आतंकियों को मार गिराया, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:54 AM IST
3 आतंकियों को मार गिराया, देखें लाइव वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को दिखाता एक वीडियो जारी किया गया है।

श्रीनगर: भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को दिखाता एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की कोशिश को असफल कर दिया था। खास बात है कि इससे पहले मंगलवार को भी सेना ने पलनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी 25 अगस्त को उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स द्वारा आतंकवादियों का पता लगाया गया था। सेना के सतर्क जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। खबर है आतंकी कमलकोट इलाके में मदियां नानक पोस्ट के पास भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद भारतीय सेना के जवानों ने सतर्क रहकर आतंकियों को मार गिराया है। जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एमरोन मुसावी ने बताया कि आतंकवादी घनी झाड़ियों, पत्तों, बारिश और बादलों की मदद से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। प्रवक्ता का कहना है कि जांच के दौरान तीन आतंकियों के शव, दो एके राइफल्स, एक चाइनीज एम-16 बरामद की है।
कर्नल मुसावी ने कहा, 'LoC पर भारतीय हिस्सों में अग्रिम मोर्चों पर 25 अगस्त को सुबह करीब 8.45 बजे आतंकियों से संपर्क हो गया था, जिसके चलते जमकर गोलीबारी हुई। इसमें आतंकी मारे गए थे।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story