भारत
रिल्स बनाने के चक्कर में 3 लड़कों की नदी में डूबने से मौत, शौक ने ले ली जिंदगी...
jantaserishta.com
4 July 2023 10:56 AM IST

x
सदमे में परिजन.
मोतिहारी: बिहार में बारिश के कारण सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस बीच, किशोर नदियों के किनारे यूट्यूब के लिए अच्छी रिल्स बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही मामला बिहार पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रिल्स बनाने के चक्कर में नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टिकुलिया गांव में बूढ़ी गंडक नदी में यूट्यूब के लिए रिल्स बनाने के चक्कर में तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों दोस्त मंजीत कुमार (14), पीयूष कुमार (15) और प्रिंस कुमार (14) यूट्यूब के लिए बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रिल्स बना रहे थे। इसी दौरान तीनों एक ऊंचे स्थल पर पहुंच गए। बारिश के कारण जमीन में फिसलन थी और एक दोस्त नदी में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में दो दोस्त भी नदी में उतर गए।
स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ ने करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की शाम नदी से तीनों शवों को बरामद कर लिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, मोतिहारी के एसडीएम श्रेष्ठ सुमन ने लोगों से नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि नदियों में पानी बढ़ गया है, इस कारण लोग नदियों में जाने से बचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





