भारत

3 शिक्षक सस्पेंड, लगे कई गंभीर आरोप

jantaserishta.com
29 Jun 2023 11:02 AM IST
3 शिक्षक सस्पेंड, लगे कई गंभीर आरोप
x
कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
हरिद्वार: हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे थे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
इससे पहले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तीनों शिक्षकों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री बीते सात जून को आर्य प्रतिनिधि सभाओं की ओर से बनाए गए कुलाधिपति का पत्र लेकर विवि में कुलपति का चार्ज लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में तैनात तीन शिक्षक विवि के निलंबित कुलपति के समर्थन में आ गए और कुलपति कार्यालय में जबरन घुस आए।
तीनों ही शिक्षक करीब 2 घंटे तक निलंबित कुलपति के समर्थन में कुलपति कार्यालय में डटे रहे। आरोप है कि तीनों ही शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विरुद्ध जाकर कार्य किया और असंवैधानिक रूप से निलंबित कुलपति का समर्थन करते हुए कुलपति कार्यालय में कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीता भी की। हालांकि विवि प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और कर्मचारियों के विरोध के चलते निलंबित कुलपति वापस लौटना पड़ा था।
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रो. श्रवण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। तीनों शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया। जांच कमेटी ने इस दौरान 25 से 30 लोगों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को हाल ही में सौंपी। जांच रिपोर्ट और अन्य आरोपों में विवि प्रशासन ने तीनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story