3 शिक्षक बने राक्षस: दो छात्राओं का 6 दिनों तक किया रेप, फिर उठाया ये कदम

DEMOPIC
बिहार के सीतामढ़ी जिले में तीन शिक्षकों ने बेहद ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. दो छात्राओं को कैद कर उनके साथ छह दिन तक दुष्कर्म किया गया. जब छात्राओं को तलाशने के लिए पुलिस की सरगर्मी बढ़ी तो घबराये शिक्षकों ने छात्राओं को छोड़ दिया. इसके बाद घर पहुंची दोनों छात्राओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा शिक्षक फरार है.
सुरसंड थाना क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राएं 21 अक्टूबर से गायब थीं. दोनों छात्राएं आपस में चचेरी बहनें हैं. एक साथ दोनों के गायब होने से परिजनों के होश उड़ गए. इस मामले में थाना सुरसंड पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने छात्राओं को तलाशने के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया. इसके बाद अचानक दोनों बहनें घर पहुंच गईं.
पीड़ित छात्राओं ने परिजनों को आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि उनके शिक्षक ही बहला फुसलाकर उन्हें अपने साथ ले गये थे. एक सुनसान स्थान पर दोनों को एक घर में कैद करके रखा गया. छात्राओं का आरोप है कि तीनों शिक्षकों ने छह दिन तक उनके साथ दुष्कर्म किया.
वहीं, छात्राओं द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दिये जाने पर परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया. पुलिस ने पीड़ित छात्राओं द्वारा दिये गये बयान के आधार पर चांदपट्टी गांव स्थित उर्दू मखतब मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर पासवान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाही के प्रधानाध्यापक रविंद्र राम और प्राइवेट शिक्षक चंदन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने लोगों की सहायता से शंकर पासवान और रविंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चंदन कुमार फरार बताया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





