भारत

नदी में नहाने गए छात्र बहे, मच गया कोहराम

jantaserishta.com
14 May 2023 8:43 PM IST
नदी में नहाने गए छात्र बहे, मच गया कोहराम
x
लापता लड़कों की तलाश की जा सके।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के तिरुचि जिले के श्रीरंगम में रविवार सुबह कोल्लिदम नदी में नहाने गए तीन छात्र बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय एस. विष्णु प्रसाद, 15 वर्षीय एस. हरि प्रसाद के रूप में हुई है। यह दोनों छात्र तिरुवरुर जिले के मन्नारगुडी के निवासी हैं, जबकि तीसरा 15 वर्षीय मृतक एस. अभिराम आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का निवासी है।
सभी श्रीरंगम के मेलावासल में आचार्य श्रीमन भट्टर गुरुकुलम वेद पदसलाई के छात्र थे। इरोड जिले के विलारसम्पती के 16 वर्षीय साथी छात्र ए. गोपालकृष्णन भी उस समूह में थे जो नहाने गया था। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण छात्रों ने नियंत्रण खो दिया और नदी के गहरे हिस्से में फिसल गए। स्थानीय लोगों ने गोपालकृष्णन को बचा लिया लेकिन अन्य तीन बह गए।
स्थानीय लोगों और तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग के कर्मियों ने विष्णु प्रसाद का शव बरामद किया और अबीराम तथा हरि प्रसाद को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। तिरुवरूर के जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया कि कोल्लिदम नदी में बहने वाले 1,900 क्यूबिक फीट पानी को कावेरी की ओर मोड़ दिया गया है, ताकि लापता लड़कों की तलाश की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story