
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| एक ट्रेन अब तीन पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और नागालैंड को जोड़ेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) गुवाहाटी-लुमडिंग-गुवाहाटी एक्सप्रेस की सेवा को एक छोर पर नागालैंड के शोखुवी तक और दूसरे छोर पर मेघालय के मेंदीपाथर तक विस्तारित करेगा। विशेष संपर्क ट्रेन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को गुवाहाटी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
मेंदीपाथर-गुवाहाटी पैसेंजर स्पेशल मेंडीपाथर से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम को गुवाहाटी पहुंचेगी फिर ट्रेन गुवाहाटी से प्रस्थान कर शोखुवी पहुंचेगी।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वापसी की दिशा में शोखुवी-गुवाहाटी पैसेंजर स्पेशल हर बुधवार और शुक्रवार को शोखुवी से प्रस्थान कर गुवाहाटी पहुंचेगी और ट्रेन हर बुधवार और सोमवार को गुवाहाटी से रवाना होगी और उसी दिन मेंदीपाथर पहुंचेगी।
Next Story