भारत

3 झपटमारों ने चाकू मारकर किया मर्डर

jantaserishta.com
25 July 2023 10:05 AM IST
3 झपटमारों ने चाकू मारकर किया मर्डर
x
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में तीन झपटमारों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति के चाकू लगने से घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति को पीसीआर स्टाफ द्वारा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि, सुबह 11:20 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शहजादा बाग निवासी 26 वर्षीय अजीत उर्फ नीरज के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्धों पर फोकस किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की और बिना समय बर्बाद किए दो को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी वजीरपुर निवासी इरफान उर्फ बल्लू और संजीव उर्फ संदीप है। पूछताछ करने पर उन्होंने पीड़ित को चाकू मारने की बात कबूल कर ली। अधिकारी ने आगे कहा कि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story