भारत

ब्रेकिंग: 3 की झुलसकर मौत, हुआ ऐसा हादसा

jantaserishta.com
12 Jan 2023 1:57 PM IST
ब्रेकिंग: 3 की झुलसकर मौत, हुआ ऐसा हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में घने कोहरे की वजह से ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए. यह हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राठ कोतवाली क्षेत्र में हुआ है.
जानकारी के मुताबिक ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार हुंडई कार आकर टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसमें बैठे लोग आग की चपेट में गए और जलने से उनकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग चित्रकूट से दर्शन कर माधवगढ़ जा रहे थे. कार सवार तीनों मृतक माधवगढ़ के निवासी हैं. पुलिस ने तीनों जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कार में सवार तीन मृतकों के नाम राकेश, जितेंद्र और शरीफ है. घटना की सूचना के बाद सरीला के सीओ, एसडीएम, चिकासी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे.
अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि पीछे से आ रही हुंडई कार और ट्रक के टैंकर-साइलेंसर में जोरदार टक्कर हुई है. इस वजह से कार में आग लग गई और सभी लोग जिंदा जल गए.
जिस कार से यह हादसा हुआ वो जालौन जिले का है जबकि ट्रक राजस्थान का है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के घर वालों को प्रशासन द्वारा हादसे की सूचना दे दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story