भारत

पलटी हुई SUV से 3 क्विंटल मीट बरामद, शीशा तोड़कर मौके से फरार

jantaserishta.com
16 April 2023 12:43 PM IST
पलटी हुई SUV से 3 क्विंटल मीट बरामद, शीशा तोड़कर मौके से फरार
x
एसीपी (सदर) संजीव बल्हारा ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार सुबह सोहना एलिवेटेड रोड पर पलटी हुई एक एसयूवी से तीन क्विंटल मीट (मांस) बरामद किया है। मीट के भैंस का होने का संदेह है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली कि सोहना एलिवेटेड रोड पर एक हुंडई वेन्यू कार पलटी हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गलत दिशा में पलटी कार से 3 क्विंटल मांस बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण कार पलट गई और वह कार का आगे का शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गया।
कार पलटने से पहले कथित तौर पर 50 मीटर तक फिसल थी। पुलिस को संदेह है कि कार में दो लोग थे। पुलिस ने कार में से दो जोड़ी जूते बरामद किए। कार का नंबर भी फर्जी निकला।
एसीपी (सदर) संजीव बल्हारा ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story