भारत

बंगाल में आज पीएम मोदी की 3 जनसभाएं

Nil dhankar
19 May 2024 7:34 AM IST
बंगाल में आज पीएम मोदी की 3 जनसभाएं
x

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार को प्रचार थम गया है. पांचवे चरण में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा. पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं.

पांचवे चरण में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब राजनीतिक दलों ने छठे और सातवें चरण को लेकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड और पश्चिम बंगाल में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम रविवार को झारखंड के जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे.

वहीं, उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी फूलपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोनों प्रयागराज के मुंगारी में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और फिर प्रेस वार्ता करेंगे.

Next Story