भारत

फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को वाहन ने कुचला, 2 की मौत

Nilmani Pal
25 July 2024 12:50 PM GMT
फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को वाहन ने कुचला, 2 की मौत
x
हादसा
यूपी UP Newsग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने फुटपाथ के किनारे सो रहे तीन लोगों को बुरी तरीके से कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन को ढूंढने के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

Greater Noida जानकारी के अनुसार मैनपुरी का रहने वाला पूरन सिंह और उसके दो साथी हाथरस निवासी श्याम और बदायूं निवासी विनोद, जो हाइड्रा चलाने का काम करते हैं, वो अपने काम के बाद चार मूर्ति चौक के किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पूरन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और श्याम सिंह को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। यह मामला गौर सिटी के चार मूर्ति चौक का है, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्ततम चौराहा माना जाता है। यहां पर देर रात तक वाहनों के आने-जाने का सिलसिला थमता नहीं है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Next Story