भारत

बिहार के जमुई में 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
9 Jan 2023 2:13 PM IST
बिहार के जमुई में 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
x
जमुई (आईएएनएस)| बिहार के जमुई जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सोनो थाना क्षेत्र में जहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी इलाके से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है। दोनों युवकों की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक दोनों युवक की पहचान सोनो के रहने वाले मनोज मांझी और बालेश्वर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
सोनो के थाना प्रभारी कृष्ण रंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवक सोनो इलाके में कचरा चुनने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इससे पहले, रविवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भछियार निवासी मोहमद निजामउद्दीन के पुत्र मोहम्मद शादाब आलम उर्फ सुड्डू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुड्डू रविवार की शाम आजाद नगर मोहल्ला आया था, इसी दौरान अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अभी हत्या के कारणों को नहीं ढूंढ पाई है तथा पूरे मामले की प्रत्येक कोणों से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story