भारत

भिंड में चुनावी रंजिश के चलते 3 लोगों की हत्या, इलाके में फैला तनाव, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
16 Jan 2023 3:55 PM IST
भिंड में चुनावी रंजिश के चलते 3 लोगों की हत्या, इलाके में फैला तनाव, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
भिंड (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के भिंड जिले में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक गुट के तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यह मामला भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पचोर गांव का है, यहां पर पूर्व सरपंच पूनम के पति निशांत त्यागी और हाकिम सिंह त्यागी के बीच सरपंच चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते दोनों में तनाव था। निशांत और उसके समर्थकों ने रविवार को खेत पर जाकर हाकिम सिंह त्यागी, गुल्लू त्यागी और पिंकू त्यागी को गोलियों से भून दिया।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव को लेकर दो गुटों में विवाद था और उसके बाद ही यह गोलीबारी हुई है।
कहा जा रहा है दोनों गुटों में चुनाव के बाद से तनातनी चल रही थी और पहले भी उनके बीच आपस में विवाद हो चुका था, मगर रविवार को यह खूनी खेल में बदल गया। इस गोलीबारी में कुल तीन लोग मारे गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story