
x
सिरोही। सिरोही सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में सड़क पर बाइक फिसलने से नीचे गिरकर 11 साल का दिव्यांग गंभीर घायल हो गया। जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। सिरोही सदर थाना क्षेत्र में कांडला राजमार्ग पर मीरपुर गेट के पास शुक्रवार शाम 4 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 ने इलाज के लिए सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
इस हादसे में असावा निवासी निलेश (30) पुत्र जगाराम और उसकी पत्नी विभा गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कृष्णगंज से एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। नीलेश के सिर में चोट लगने से उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि विभा के पीठ में चोट लगी है। सिरोही सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित राजपुरा गेट के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सड़क पर बाइक फिसलने से 11 साल के दिव्यांग के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिव्यांग के पिता झालाराम ने बताया कि उसके हाथ और पैर में भी चोट लगी है।
Next Story





