भारत

दो महिलाओं सहित 3 लोग गए जेल, 3 साल की बच्ची का अपहरण कर बेचा गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 July 2022 9:24 AM IST
दो महिलाओं सहित 3 लोग गए जेल, 3 साल की बच्ची का अपहरण कर बेचा गया, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मानव तस्करों ने 3 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे सेक्स रैकेट के अड्डे पर महज 500 रुपये में बेच दिया. लेकिन पुलिस ने अपहरण के 16 दिन बाद की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही इस मामले में दो महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, 22 जून को पीरबहोर थाना इलाके से लाडो नामक 3 साल की बच्ची अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने किराएदार शबीर खान पर अपहरण का आरोप लगाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला तो पाया कि बच्ची शबीर खान के साथ ही थी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने बच्ची को पटना स्टेशन पर भीख मांगने वाली रुकमणी देवी नामक महिला को महज 500 रुपये में बेच दिया. जब रुकमणी देवी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रेखा नाम की महिला के पास वह बच्ची है. लेकिन उसे रेखा देवी का पता नहीं मालूम था.
इसी बीच, पटना के लालजीटोला के एक मकान से लगातार बच्ची के रोने की आवाजें आ रही थीं. सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पता लगाया कि यहां सैक्स रेकेट चलाया जाता है. वे कस्टमर बनकर सैक्स रेकेट के उस अड्डे पर गए. उन्होंने बच्ची को वहां देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और पता चला कि यह वही बच्ची है जिसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी.
पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में शबीर खान, रुकमणी देवी और रेखा देवी शामिल हैं. रेखा देवी बच्चा चोर गिरोह की सरगना बताई जा रही है.
पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है कि वे बच्ची के साथ क्या करने वाले थे और इस सैक्स रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story