भारत

हैवानियत: फैक्ट्री मालिक समेत 3 लोगों ने किया घरेलू सहायिका का गैंगरेप, दी ये धमकी भी

jantaserishta.com
1 Jan 2022 4:50 PM IST
हैवानियत: फैक्ट्री मालिक समेत 3 लोगों ने किया घरेलू सहायिका का गैंगरेप, दी ये धमकी भी
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली के विजय विहार इलाके में घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल विजय विहार इलाके में फैक्ट्री मालिक और उसके साथियों ने घरेलू सहायिका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. दिल्ली पुलिस ने वारदात की जानकारी होने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता पीड़िता अपने परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती है. वह विजय विहार में फैक्ट्री मालिक उमेश कुमार के घर पर काम करती थी. गुरुवार को भी पीड़िता उमेश के घर में काम करने के लिए आई थी जिस समय घर में उमेश के अलावा दो और दोस्त मौजूद थे. इन लोगों ने बाहरी दरवाजे को बंद कर लिया और पीड़िता के साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. धमकी ये भी दी गई कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे मार डाला जाएगा.
इस वारदात के बाद पीड़िता गुमसुम सी थी और अपने घर आ गई. घरवालों ने जब पूछा तो पीड़िता ने रो-रोकर पूरी वारदात का खुलासा किया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. जिसके 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी उमेश, वंश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस मनोवैज्ञानिकों की मदद से पीड़िता की काउंसलिंग करा रही है. आरोपी उमेश की बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में बर्तन बनाने की फैक्ट्री भी है. आरोपी सुनील और वंश भी पेशे से व्यापारी ही हैं. इन सभी के खिलाफ दोषी पुलिस ने आईपीसी की धारा 376D यानी गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story