भारत

3 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
12 Sept 2022 3:11 PM IST
3 लोगों की मौत, मची चीख पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
नई दिल्ली: कोलकाता से गया जा रही तीर्थयात्री बस ने हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतिरी के समीप रोड वनवे कटिंग के पास सोमवार सुबह पांच बजे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक, उपचालक समेत एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कई लोंगो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी ओर कोहराम मच गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल बरकट्ठा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
तीन साल से अधिक दिनों के बाद भी चतुर्भुजी जीटी रोड को सिक्स लेन में अपग्रेड कार्य को धीमी गति से किये जाने को लेकर जानलेवा साबित हो रहा है। रोड को जगह जगह सड़क को निर्माण एजेंसी ने वनवे कर दिया है। इस वजह से चालक तेज गति से रोड कटिंग के पास पहुंचते ही नियंत्रण खो देता है। इस कारण हादसे होते हैं।
पातीतिरी मोड़ के पास सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा रोड को अनियमित तरीके से रोड को वनवे करने से दर्जनों बार हादसे हो चुके हैं। इनमें आधे दर्जन से अधिक मौत हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story