भारत

मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से 3 लोगों की मौत, 6 वर्ष की बच्ची की भी गई जान

Nil dhankar
27 Jun 2023 7:16 AM IST
मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से 3 लोगों की मौत, 6 वर्ष की बच्ची की भी गई जान
x
हादसा

उदयपुर। उदयपुर के श्रीनाथ जी की हवेली में सोमवार बीती रात पुराना जर्जर मकान ढहने से एक नाबालिग सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राउंड फ्लोर पर बना मकान गिरने के बाद मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। जिसमें तीन लोग दब गए। मकान गिरने से अनन्या नाम की 5 साल की बच्ची, 55 वर्षिय महिला संगीता की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य रोहित शर्मा घायल हो गया। जिसे एमबी हाॅस्पिटल भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित की मौत के बाद एमबी हाॅस्पिटल परिसर में परिचितों और क्षेत्रवासियों ने काफी आक्रोश जताया।

क्षेत्रवासियों का कहना था कि कलेक्टर ताराचंद मीणा ने हाॅस्पिटल के आईसीयू में रोहित को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। फिर भी उनके आदेश को नजरअंदाज करते हुए शिफ्ट नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोहित की जान बच सकती थी लेकिन हाॅस्पिटल की लापरवाही से रोहित की मौत हो गई।

इधर, सूचना के तुरंत बाद सिविल डिफेंस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ एसपी भुवन भूषण यादव और नगर निगम उप महापौर पासर सिंघवी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आमजन और पुलिस की मदद से दबे हुए परिवार के लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।


Next Story